रविवार, फ़रवरी 22 2026 | 09:47:01 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / खालिस्तान हितैषी कनाडा निवासी गायक के समर्थन में आई कांग्रेस

खालिस्तान हितैषी कनाडा निवासी गायक के समर्थन में आई कांग्रेस

Follow us on:

चंडीगढ़. कनाडा के रहने वाले पंजाबी सिंगर शुभनीत उर्फ शुभ का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है। कई हिट गाने दे चुके शुभ का 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक मुंबई में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। इससे पहले शुभ की बोट-स्पीकर कंपनी मुंबई ने स्पॉन्सरशिप रद्द कर दी थी। शुभ के भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटा दिए जाने की एक पोस्ट के बाद उनका विरोध किया जा रहा है। क्रिकेटर विराट कोहली ने भी उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। मगर पंजाब कांग्रेस शुभ के समर्थन में उतर आई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग ने शुभ का समर्थन किया है।

राजा वडिंग ने शुभ के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा है कि हम खालिस्तान के विचार का पुरजोर विरोध करतै है। हमने राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ सक्रिय रूप से लड़ाई लड़ी है। मैं हमारे युवाओं को इस तरह का लेबल दिए जाने का पुरजोर विरोध करता हूं। शुभ जिसे देशद्रोही बोल रहे हैं, हम पंजाबियों को अपनी राष्ट्रीयता के बारे में कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। हमें कमजोर करने के लिए पंजाबियों के खिलाफ कुछ ताकतों द्वारा चलाया जा रहा यह दुष्प्रचार बेहद निंदनीय है। हमारे युवाओं को कलंकित करने के दुर्भावनापूर्ण प्रयासों का प्रतिकार किया जाना चाहिए। जय हिन्द! जय पंजाब!

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ISRO VSSC Admit Card 2026 Download Portal

ISRO VSSC Admit Card 2026 जारी: टेक्निकल और गैर-तकनीकी पदों के लिए 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा

तिरुवनंतपुरम: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने विभिन्न तकनीकी …