लोड हो रहा है...

पुलिस ने हत्या के आरोप में यूट्यूबर फरमानी नाज के पिता और भाई को किया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

लखनऊ. सिंगर और यूट्यूबर फरमानी नाज के पिता और भाई समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन लोगों ने मंगलवार को फरमानी के चचेरे भाई की हत्या की थी. पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फरमानी के पिता और भाई को इस बात का शक था कि उसके चचेरे भाई के अवैध संबंध थे. जिसकी वजह से उन्होंने उसकी हत्या कर दी.

क्या है पूरा मामला

यह मामला पांच अगस्त का है. रतनपुरी थाना इलाके के गांव मुहम्मदपुर माफी में 17 साल के खुर्शीद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले की जांच की तो इसमें फरमानी के पिता आरिफ, भाई फरमान और दो रिश्तेदारों जाकिर और फरियाद सहित पांच लोगों की संलिप्तता पाई गई. मुजफ्फरनगर के एसपी (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी दी है.

खुर्शीद के थे अवैध संबंध

पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं एक दूसरा आरोपी शाकिर फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पुलिस ने जब आरोपी फरमान से पूछताछ की तो सारे बातें सामने निकल कर आईं. उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ खुर्शीद के अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से उसने यह हत्या की है. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद कर लिया है.

ज्ञात हो कि 5 अगस्त को खुर्शीद नाम के शख्स की मोहम्मदपुर माफी गांव में हत्या हुई थी. इस मामले में मृतक के पिता वली मोहम्मद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने 302 का मामला दर्ज कर के केस की जांच शुरू कर दी थी. इस मामले में तीन टीमों का गठन किया गया था. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था और बाइक और चाकू बरामद किए थे.

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर फेमस हैं फरमानी

ज्ञात हो कि फरमानी नाज सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. वह भगवान शिव की स्तुति ‘हर हर शंभू’ गाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. जिसके बाद उनकी काफी चर्चाएं होनी शुरू हो गई थीं. उनके यूट्यूब पर 45 लाख सब्सक्राइबर्स हैं.

साभार : जी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।