बुधवार, फ़रवरी 11 2026 | 01:05:39 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / दहेज के लिए मोबाइल पर तीन तलाक देने के आरोप में छह ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज

दहेज के लिए मोबाइल पर तीन तलाक देने के आरोप में छह ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज

Follow us on:

लखनऊ. बस्ती में दहेज में जमीन की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि उसके पति ने मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गोरखपुर जिले के सिकरीगंज निवासी छह ससुरालियों पर मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाने के मुरादपुर निवासी जाकिर हुसैन ने बताया कि चार साल पहले बेटी फरहत जहां की शादी गोरखपुर के सिकरीगंज थाने के असौजी बाजार निवासी सफीउल्लाह के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी की ससुराल के लोग दहेज में जमीन की मांग करने लगे। न देने पर बेटी का उत्पीड़न करने लगे। पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 29 नवंबर को मोबाइल पर फोन करके सफीउल्लाह ने तीन बार तलाक-तलाक बोलकर तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता के पति सफीउल्लाह, ससुर वलीउल्लाह, सास नूर जहां, ननद शाहीन, नाजिया और हसीना के खिलाफ केस दर्ज किया है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर में आज चांदी की कीमत में उछाल, चांदी के सिक्के और सिल्लियां

कानपुर में आज सोना-चांदी की कीमतों में उछाल: 24 कैरेट गोल्ड ₹1.58 लाख के पार, देखें 10 फरवरी के ताजा रेट

कानपुर. मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का स्पष्ट …