लोड हो रहा है...

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने की दो गैर कश्मीरी युवकों की हत्या

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

जम्मू. श्रीनगर शहर के शहीद गंज इलाके में बुधवार की शाम आतंकियों ने हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक गैर स्थानीय युवक की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार सुबह घायल व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया।

टारगेट किलिंग की घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताते हैं कि मारा गया युवक श्रीनगर में कारपेंटर था। बुधवार शाम श्रीनगर जिले के करफली मोहल्ला शाल कदल इलाके में आतंकवादियों ने दो लोगों पर करीब से एके 47 राइफल से गोलीबारी की। घायलों में से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आतंकियों के हमले में मारे गए युवक की शिनाख्त अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह (31) के रूप में हुई है।

घायल युवक रोहित (27) का इलाज श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में चल रहा है। उसके पेट में गोली लगी थी। उसे भी बचाया नहीं जा सका। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर घटना की पुष्टि करते हुए लिखा कि शहीद गंज इलाके में आतंकियों ने एक गैर स्थानीय व्यक्ति पर गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई है। एक अन्य घायल है और वह भी अमृतसर का निवासी है। उसके पेट में गोली लगी है।

घटना के बाद आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आतंकियों का सुराग लग सके। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही श्रीनगर से सटे जिलों में भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

- Advertisement -

शब ए मेहराज के अवसर पर नापाक हरकत

शब ए मेहराज के पाक अवसर पर आतंकियों ने नापाक हरकत की है। इसकी सभी प्रमुख दलों की ओर से निंदा की गई है। सभी ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की वकालत की है।

गैर प्रवासियों पर साल का पहला हमला

गैर प्रवासियों पर आतंकियों की ओर से किया गया यह साल का पहला हमला है। इसके पहले पिछले साल अनंतनाग व शोपियां में गेर स्थानीय मजदूरों पर हमले हुए थे।

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।