लोड हो रहा है...

भारतीय सेना ने उरी में 2 आतंकवादियों को मार गिराया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

जम्मू. भारतीय सेना ने शुक्रवार (5 अप्रैल, 2024) सुबह उरी में LOC के रुस्तम पोस्ट इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है. इलाके में सेना का ऑपरेशन अभी जारी है. फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

जानकारी के मुताबिक, उरी के सदुरा नाला इलाके में सेना को आतंकवादियों के घुसपैठ की जानकारी मिली थी. सेना के जवान वहां पहुंचे, जिसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू की. जवाब में सेना ने भी फायरिंग शुरू की. घंटों चले एनकाउंटर में जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. अब भी सेना का सर्च ऑपरेशन पूरे इलाके में जारी है.

 साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।