लोड हो रहा है...

ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी आग, बड़ी मुश्किल से हुई सीमित

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई है। दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है।

शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है इसके बाद ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है। फिलहाल सिर्फ एक हिस्से पर काबू पाया गया है। करीब 1 बजे से लगी आग अब कंट्रोल में नहीं आई है। अब अंधेरा होने के कारण आसपास लाइटें लगाई जा रही है।

150 परिवारों के लिए किया गया भंडारा

रायपुर पश्चिम विधानसभा के स्थानीय विधायक राजेश मूणत ने कहा कि इस घटना से किसी भी व्यक्ति को हानि नहीं हुई है। बड़ी मात्रा में ट्रांसफॉर्मर जले हैं। हम रामनगर और आसपास के अन्य इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए करीब 150 परिवारों के लिए भंडारा करवा रहे हैं। इसके अलावा हम शासन से जिन्हें भी आर्थिक नुकसान हुआ है उनके लिए मुआवजे देने का भी निवेदन करेंगे।

आगे नहीं बढ़ पा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

जमीन में हजारों ट्रांसफॉर्मर रखे होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां गोदाम के दरवाजे पर ही रुक गई हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दूसरे हिस्से तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके चलते गोदाम के अंदर आग कितनी दूरी तक फैली हुई है यह भी साफ नहीं हो पा रहा है।

- Advertisement -

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।