लोड हो रहा है...

मंडी में कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

शिमला. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने मंडी लोकसभा सीट पर विधायक और राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य को टिकट दिया है, जबकि शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुलतानपुरी को मैदान में उतारा है. मंडी लोकसभी सीट पर बीजेपी के टिकट पर फिल्मी अभिनेत्री कंगना रनौत चुनाव लड़ रही हैं. कंगना को चुनौती के देने के लिए कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है.

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटें हैं और चारों पर बीजेपी का कब्जा है. हालांकि राज्य में कांग्रेस की सरकार है. मंडी लोकसभा सीट पर वर्तमान में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट बीजेपी के राम स्वरुप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को 4.05 लाख वोटों से हराया था. लेकिन 2021 में उनका निधन हो गया. राम स्वरुप के निधन के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने खुशाल ठाकुर को टिकट दिया था. उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा. इस चुनाव में प्रतिभा सिंह को जीत मिली.

मंडी लोकसभा सीट पर इस बार क्वीन और किंग के बीच लड़ाई है. क्वीन फिल्म से मशहूर हुईं कंगना रनौत बीजेपी के टिकट पर हुंकार भर रही हैं तो राजा परिवार के वंशज विक्रमादित्य सिंह उन्हें चुनौती दे रहे हैं. वैसे यह सीट राजा परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है. यहां से खुद प्रतिभा सिंह तीन बार सांसद रह चुकी हैं. वीरभद्र सिंह 2009 में सांसद बने. अब उनके बेटे विक्रमादित्य मैदान में हैं.

साभार : न्यूज18

- Advertisement -

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।