लोड हो रहा है...

इंडी गठबंधन की बैठक से ममता बनर्जी ने बनाई दूरी, 295 सीटों का दावा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से एक घंटे पहले कांग्रेस ने I.N.D.I.A को कम से कम 295 सीटें मिलने का दावा किया। यह ऐलान गठबंधन की बैठक के बाद किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1 जून को कहा कि I.N.D.I.A की बैठक ढाई घंटे से ज्यादा चली। उन्होंने बताया कि हमने चुनाव के दौरान हुई कमजोरियों और ताकत पर चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन की 295 और उससे ज्यादा सीटें आएंगी। इससे कम तो नहीं आएंगी, ये हमने आकलन किया है। हमारे सभी नेताओं से पूछने के बाद यह आंकड़ा मिला है और इस आंकड़े में कोई बदलाव नहीं है।

खड़गे ने मीडिया से कहा, ‘हम यूनाइटेड हैं, आप हमें डिवाइड क्यों कर रहे हैं। हम सभी लोग एक साथ हैं। हम एक हैं, एक रहेंगे, हमें डिवाइड करने की कोशिश नहीं करें। हमने निर्णय लिया है कि हम लोग एग्जिट पोल डिबेट में चर्चा करेंगे।’ I.N.D.I.A की बैठक में 23 नेता शामिल हुए। ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं।

तेजस्वी यादव बोले- बीजेपी की फिल्म फर्स्ट फेज में ही फ्लॉप हो गई

  • तेजस्वी यादव ने कहा कि N.D.I.A कम से कम 295+ सीट जीतेगी। I.N.D.I.A जीत रहा, देश की जनता जीत रही है। पीएम का चेहरा कौन रहेगा, ये बाद में हम लोग तय करेंगे, लेकिन जनता का सर्वे महागठबंधन, I.N.D.I.A गठबंधन के साथ है। बीजेपी का जो 400 पार का नारा है उनका फिल्म फर्स्ट फेज में ही फ्लॉप हो गई।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सीटें पलट जाएंगी और N.D.I.A गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। अखिलेश ने गठबंधन के पीएम के चेहरे पर भूचाल आने के बीजेपी के दावे पर कहा कि भूचाल नहीं आएगा। पहले से महंगाई का भूचाल था, जीएसटी की मार का भूचाल था, सीबीआई का भूचाल था, ईडी का भूचाल था। अब ये सब भूचाल खत्म हो जाएंगे।
  • दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘ इंडिया गठबंधन को 295+ सीट मिल रही हैं। बीजेपी 220 सीटों पर सिमट जाएगी। NDA गठबंधन को 235 के करीब सीट मिल रही हैं। N.D.I.A सरकार बनाएगी।’
  • सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि बैठक में काउंटिंग को लेकर अलर्ट रहने का फैसला हुआ है। हमने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा है। जैसे ही आयोग हमें समय देगा, हमारे नेता मिलने जाएंगे। चुनाव परिणाम एकतरफा होने वाला है, हम 295+ सीटें जीतेंगे।
  • डीएमके सांसद टीआर बालू ने कहा कि N.D.I.A गठबंधन केंद्र में स्थिर सरकार बनाएगा। हमें 295 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। गठबंधन के दल जिसे चुनेंगे उसे प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।
  • CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि N.D.I.A गठबंधन 295+ सीटें जीत रहा है, ये आंकड़ा लोगों में किए गए सर्वे के मुताबिक है।

साभार : दैनिक भास्कर

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।