गुरुवार, मई 07 2026 | 12:39:51 PM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / महिला आयोग की शिकायत पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर

महिला आयोग की शिकायत पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर

Follow us on:

नई दिल्ली. राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ रेखा शर्मा पर अशोभनीय टिप्पणी सांसद महुआ मोइत्रा को भारी पड़ गई है। महुआ मोइत्रा के बयान पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने टीएमसी सांसद के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की है। टीएमसी एमपी पर नए क्रिमिनल कानून की धारा 79 के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला आयोग ने रेखा शर्मा पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज की थी।

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?
महुआ मोइत्रा के मामले पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि महुआ मोइत्रा, सांसद की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कथित पोस्ट ने धारा 79, बीएनएस-2023 के तहत अपराध किया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए और इसकी प्रारंभिक जांच के बाद, पीएस स्पेशल में धारा 79, बीएनएस-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम का ग्राफ जिसमें भाजपा को 207 सीटें मिली हैं।

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन: भाजपा की ऐतिहासिक जीत और नई सरकार का रोडमैप

कोलकाता | बुधवार, 6 मई 2026 पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक नए अध्याय …