लोड हो रहा है...

सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में एक जवान का बलिदान, एक पुलिसकर्मी घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

इंफाल. मणिपुर के जिरीबाम जिले में रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने स्टेट पुलिस और सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया। बंदूक हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान मारा गया। मणिपुर पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया, एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आईं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी 43 साल के अजय कुमार झा के रूप में हुई है।

जवान के सिर में लगी थी गोली

पुलिसकर्मी ने आगे कहा, सीआरपीएफ के जवान के सिर में गोली लगी थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं अन्य घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है, लेकिन वह खतरे से बाहर है।

सुरक्षाकर्मियों का एक वाहन क्षतिग्रस्त

इस घटना को लेकर एक अन्य अधिकारी ने बताया है कि रविवार के हमले के बाद निकटवर्ती पहाड़ी इलाकों से मोंगबुंग में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया था कि बंदूक हमले में सुरक्षाकर्मियों का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिसकर्मी ने बताया इससे पहले शनिवार रात को भी गांव में कथित तौर पर गोलियों की आवाज सुनी गई थी।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।