लोड हो रहा है...

घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकवादियों को सेना ने कुपवाड़ा में किया ढेर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. भारतीय सेना को रविवार (14 जुलाई) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास केरन सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की. सेना ने केरन सेक्टर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सैन्य सूत्रों का कहना है कि इस दौरान सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया. सेनी की ओर से बताया गया है कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है. साथ ही आतंकियों के पास से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं.

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी

हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है. ये आतंकी हमले दक्षिण कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए हैं. इसी महीने 8 जुलाई 2024 को कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के ग्रुप ने गश्ती कर रहे सेना पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे और आठ जवान घायल हुए थे. जम्मू कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले की घटना सामने आई थी. आतंकियों ने सेना के पोस्ट पर तैनात जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें एक जवान घायल हो गए थे.

पिछले सप्ताह कुलगाम में आतंकी से हुआ मुठभेड़

- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल लगातार कर्रवाई कर रहे हैं. इसी के तहत जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना को जानकारी मिली थी कि आंतकी दो जगहों पर छिपे हुए हैं. इसके बाद सेना और आतंकियों के बीच हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ में 6 आतंकवाद मारे गए थे. वहीं इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हुए थे.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।