लोड हो रहा है...

सेना ने कुपवाड़ा में एक आतंकवादी को किया ढेर, दो जवानों का भी बलिदान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में बुधवार सुबह सेना-आतंकियों के बीच गोलीबारी में एक और जवान शहीद हो गया है। नॉन कमीशंड ऑफिसर दिलावर सिंह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। इससे पहले मंगलवार को पुंछ में एनकाउंटर हुआ था, जिसमें लांस नायक सुभाष कुमार शहीद हुए थे।

सेना ने बताया कि उन्हें कोवुत में मंगलवार को 2-3 आतंकियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ। देर रात दिलावर सिंह को गोली लगी थी। एनकाउंटर में आज सुबह जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। जुलाई 2024 में अब तक जम्मू-कश्मीर में 8 बड़े आतंकी हमले हुए हैं। इनमें कुल 13 जवान शहीद हुए, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने 12 आतंकियों को मारा गिराया।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।