लोड हो रहा है...

इन्फोकॉम इंडिया 2024: मुंबई में प्रो एवी टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा प्रदर्शन 3-5 सितंबर को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
5 Min Read

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

इन्फोकॉम इंडिया, भारत की अग्रणी प्रोफेशनल ऑडियोविज़ुअल (प्रो एवी) प्रदर्शनी, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (JWCC) में 3-5 सितंबर 2024 तक मुंबई में फिर से होने जा रही है। इस साल, इन्फोकॉम इंडिया 2024 (जेडब्ल्यूसीसी) में पेवेलियन 1 से 3 से आगे बढ़ रहा है, जिसमें इनोवेटिव समाधानों के और भी बड़े प्रदर्शन के लिए जैस्मीन हॉल (लेवल 3 पर) को शामिल किया गया है। इसमें 10 से अधिक देशों के 250 से अधिक ब्रांडों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें 35 प्रदर्शक पहली बार भाग लेंगे। इन्फोकॉम इंडिया 2024 आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण अब उन प्रोफेशनल और बिज़नस के लिए खुला है जो अपनी प्रो एवी विशेषज्ञता को प्रदर्शित करना चाहते हैं।

इन्फोकॉम इंडिया 2024, 3-5 सितंबर 2024, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई | 50 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों के साथ 14 क्षेत्रों के 48 से अधिक निशुल्क सम्मेलन सत्रों में भाग लें

- Advertisement -

प्रदर्शनी में आने वालो लोग नवीनतम डिजिटल साइनेज से लेकर इंटेलिजेंट वीडियो कॉन्फ्रेंस सिस्टम तक, एलईडी वर्चुअल प्रोडक्शन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लेकर खुली आंखों के 3 डी डिस्प्ले, स्मार्ट क्लासरूम सॉल्यूशंस, इंटरैक्टिव इमर्सिव प्रोजेक्शन मैपिंग और शिक्षा, फाइनांस, लाइव इवेंट्स, शहरी विकास और स्मार्ट सिटीज़ जैसे क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए समाधानों को देख सकते हैं। प्रदर्शनी में प्रसिद्ध वैश्विक ब्रांडों और उभरते हुई नामी इंडस्ट्रियों के शीर्ष स्तरीय उत्पादों और इनोवेशन का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें AERO, BENQ, Crestron, Harman, QSYS, Barco, AET, Samsung और PeopleLink के साथ-साथ WACOM, DVSI, Neotouch, Yotech Infocom, Onfinity Technologies और 30 अन्य शामिल हैं जो इन्फोकॉम इंडिया में पहली बार प्रदर्शन कर रहे हैं।

जैस्मीन हॉल में बड़े शो फ्लोर स्पेस के साथ विज़िटर, प्रो एवी एवं तकनीकी स्पेस में और भी अधिक इनोवेटरज़ को देख सकते हैं, जिनमें टोयो, 4 स्क्वायर कॉर्पोरेशन, अल्टेक्स, ब्लैक बॉक्स और वाह ली शामिल हैं। AVIXA भी जैस्मीन हॉल में तीन दिनों के दौरान अपने बूथ पर आयोजित इंटरैक्टिव और ज्ञानवर्धक सेमिनारों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा।

- Advertisement -

2024 इन्फोकॉम इंडिया समिट 14 विशेष ट्रैक में 48 से अधिक सेमिनारों की निशुल्क भागीदारी पेश करेगा जिसका नेतृत्व 50 से अधिक इंडस्ट्री विशेषज्ञों द्वारा वक्ता के रूप में किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की रोचक लाइनअप में डेविड लाबुस्केस, सीटीएस, सीएई, आरसीडीडी, कार्यकारी निदेशक और सीईओ, एवीआईएक्सए, के नेतृत्व में नेविगेटिंग न्यू होराइजन्स: इनसाइट्स एंड इनोवेशन शेपिंग इंडियाज प्रो एवी लैंडस्केप“, शामिल है जो लाइव इवेंट्स के लिए प्रो एवी एप्लिकेशन की उपयोगिता बताता है। साथ ही स्मार्ट शहरों को समर्पित उद्योग-केंद्रित सत्र, हॉस्पिटेलिटी, और शिक्षा क्षेत्र जैसे “लर्निंग स्पेस का भविष्य“, “भविष्य को सुरक्षित करना: साइबर सुरक्षा रणनीतियां, अर्थशास्त्र और जोखिम प्रबंधन“, एआई–युग में डिजिटल साइनेज जो इमर्सिव अनुभवों के लिए एआई, वीआर और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके वास्तविक दुनिया की रणनीतियों की तलाश करता है।

इन्फोकॉम इंडिया के कार्यकारी निदेशक जून को ने कहा, “भारत का डिजिटल परिवर्तन वास्तव में प्रेरणादायक है।” उन्होंने कहा, “हम देश भर में इनोवेशन के प्रति ऊर्जा और उत्साह देख रहे हैं। इन्फोकॉम इंडिया 2024 हमारा तरीका है जिससे हम भारत में शानदार प्रतिभा और ऊर्जा से भरपूर दिलों को एक साथ लाकर तकनीक के इस नए युग को आकार दे रहे हैं। हम इन्फोकॉम इंडिया को प्रो एवी कम्यूनिटी के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने व साझेदारी को बढ़ावा देने और सामूहिक रूप से उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रमुख माध्यम के रूप में देखते हैं।”

संपर्क स्थापित करना इन्फोकॉम इंडिया 2024 का मुख्य उद्देश्य है। नेटवर्किंग के अवसरों को उपस्थित लोगों को उद्योग के विशेषज्ञों, विचारकों और साथियों से जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनमें 2 और 3 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से 10.00 बजे तक ल्यूमिनरी लाउंज (जैस्मीन हॉल) में ब्रेकफास्ट नेटवर्किंग के अलावा; AVIXA बूथ पर फ्लैशट्रैक सेमिनार एवं नेटवर्किंग इवेंट; प्रतिदिन नई तकनीक और उत्पाद फ्लोर टूर एवं बहुत कुछ शामिल है।

प्रदर्शकों, उत्पादों, सम्मेलन के एजेंडा, पंजीकरण और स्पोंसरशिप के अवसरों के बारे में पूरी जानकारी के लिए, www.infocomm-india.com पर विज़िट करें।

Featured Article

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।