मंगलवार, सितंबर 08 2026 | 11:55:23 PM

पीडीपी की पहली सूची में महबूबा की बेटी सहित 8 विधानसभा प्रत्याशियों के नाम

Saransh Kanaujia
1 Min Read

जम्मू. जम्‍मू कश्‍मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Election 2024) के लिए पीडीपी ने पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने दक्षिण कश्‍मीर के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आठ उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है।

महबूबा नहीं लड़ेंगी चुनाव

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की जगह इस बार उनकी बेट इल्तिजा मुफ्ती चुनावी मैदान में उतरी हैं। इल्तिजा मुफ्ती बीजबेहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। इसी सीट से 1996 में महबूबा मुफ्ती ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था।

तीन चरणों में होंगे चुनाव

जम्‍मू कश्‍मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 18 सितंबर को जम्मू संभाग की डोडा, रामबन, किश्तवाड़ के साथ पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम जिलों की 24 सीटों पर चुनाव होना है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article