लोड हो रहा है...

सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई 5 सितंबर तक टली

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली. अब  5 सितंबर को होगी अगली सुनवाई. अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के खिलाफ 2 याचिकाएं दाखिल की थीं. सीबीआई ने एक पर जवाब दाखिल किया है. वहीं, दूसरी याचिका पर जवाब के लिए समय मांगा है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को फिलहाल टाल दिया है. यानी फिलहाल अरविंद केजरीवाल जेल में ही रहेंगे.

सीबीआई को एक हफ्ते में देना होगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 5 सितंबर तक टाल दी और सीबीआई से एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है. 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. केजरीवाल के वकील एएम सिंघवी ने अंतरिम जमानत की मांग की और कहा कि यह एक अजीब स्थिति है. उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत दर्ज मामले में आप नेता को कड़े प्रावधानों के बावजूद अंतरिम जमानत दी थी.

‘केजरीवाल आएंगे’ अभियान किया शुरू

एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को फिलहाल टाल दिया, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी यानी आप ने 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘केजरीवाल आएंगे’ अभियान शुरू किया है. आप के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि दिल्लीवासी अपने सीएम की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में कई काम रुक गए हैं. लोगों को पूरा भरोसा है कि उनकी रिहाई के बाद सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे और लंबित समस्याओं का भी जल्द समाधान हो जाएगा.

सीबीआई को दाखिल करना होगा जवाब

केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी को बरकरार रखने के वाले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को एक याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है.

- Advertisement -

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।