लोड हो रहा है...

नीतीश कुमार ने घोषित की बिहार के लिए जेडीयू की नई कार्यकारणी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जदयू (JDU News) ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत पार्टी ने प्रदेश कमेटी और राजनीतिक सलाहकार समिति को भंग कर दिया है। इसके बाद पार्टी ने नई कमेटी का भी घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जदयू के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में जारी आदेश पत्र को साझा किया गया है।

एक्स पर जारी आदेश पत्र में जदयू ने क्या कहा?

जदयू ने अपने आधिकारिक हैंडल पर आदेश पत्र जारी कर दो समितियां भंग करने की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार प्रदेश जद (यू) की प्रदेश कमिटी और प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है।

जदयू ने नई कमेटी भी बनाई

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने प्रदेश कमेटी भंग करने के बाद नई कमेटी का गठन भी कर दिया है। पार्टी ने 10 उपाध्यक्ष और 49 महासचिव और 46 सचिव बनाए हैं।इसमें एमएलसी ललन कुमार सराफ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी गई है।

कहां हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?

बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री नीतश कुमार (CM Nitish Kumar) पूर्णिया दौरे पर निकले थे। हालांकि, उनका यह दौरा छोटा था। उन्होंने यहां इलाके का हवाई निरीक्षण और समीक्षा बैठक की। उनके यहां अने से पूर्णिया (Purnia News) से जल्द ही हवाई उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही यह इलाका सीमांचल का एक बड़ा केंद्र बन सकता है।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।