मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 04:38:44 AM
Breaking News
Home / राज्य / महाराष्ट्र / धारावी में मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने गई टीम समय देकर वापस लौटी

धारावी में मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने गई टीम समय देकर वापस लौटी

Follow us on:

मुंबई. धारावी में मस्जिद में अवैध निर्माण करने का आरोप है। अवैध निर्माण की सूचना पर बीएमसी तोड़फोड़ करने पहुंची, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं मुस्लिम समुदाय को लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए हैं। बातचीत के बाद बीएमसी की टीम वापस लौट आई है और कार्रवाई फिलहाल रद्द कर दी है। संबंधित पक्ष ने चार-पांच दिन का समय मांगा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

धारावी पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों का धरना प्रदर्शन

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘जी-नॉर्थ प्रशासनिक वार्ड से बीएमसी अधिकारियों की एक टीम सुबह करीब 9 बजे धारावी में 90 फीट रोड पर स्थित महबूब-ए-सुभानी मस्जिद के कथित अवैध हिस्से को गिराने के लिए पहुंची। जल्द ही, बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौके पर एकत्र हो गए और नगर निगम के अधिकारियों को उस गली में प्रवेश करने से रोक दिया, जहां मस्जिद स्थित है।’ अधिकारी ने बताया कि ‘बाद में सैकड़ों लोग धारावी पुलिस स्टेशन के बाहर भी इकट्ठा हो गए और नगर निगम के इस कदम के विरोध में सड़क पर बैठ गए।’

बीएमसी ने रोकी कार्रवाई

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि मस्जिद, बीएमसी अधिकारियों और धारावी पुलिस के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत की। बीएमसी का कहना है, ‘धारावी में 90 फीट रोड पर अतिक्रमण कर बनाई गई मस्जिद के निर्माण को हटाने के लिए बीएमसी ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया था। मस्जिद के ट्रस्टियों ने बीएमसी के सर्कल 2 के डिप्टी कमिश्नर और जी नॉर्थ डिवीजन के असिस्टेंट कमिश्नर को लिखित अनुरोध किया है और 4-5 दिन का समय देने की मांग की है। कहा गया है कि इस अवधि के दौरान अवैध निर्माण को स्वयं ही हटा दिया जाएगा। अवैध निर्माण खुद हटाने के लिखित अनुरोध को बीएमसी ने स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई आज रोक दी गई।’

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। सीएम से मुलाकात के बाद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि ‘आज की कार्रवाई रद्द कर दी गई है। हमने बीती रात मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। हमने उनसे बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। अब यह रद्द हो गई और सभी अपने-अपने घर चले गए हैं। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे शांति बनाए रखें।’

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

परभणी-मुदखेड़ रेलखंड का बदला चेहरा: ₹163 करोड़ से 2×25 kV इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली को हरी झंडी, तेज दौड़ेंगी वंदे भारत

परभणी | अपडेटेड : बुधवार, 29 जुलाई 2026 भारतीय रेलवे ने देश भर में अपने अवसंरचनात्मक …