लोड हो रहा है...

सुरक्षाबलों के साथ कुलगाम के बाद में हुई आतंकवादियों से मुठभेड़

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. जम्मू कश्मीर के कुलगाम के बाद अब कठुआ के बिलावर इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने कठुआ के बिलावर गांव में ज्वॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि जैश के आतंकवादी इलाके में फंसे हुए हैं. दोनों तरफ से कुछ राउंड फायर किए गए हैं. फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं.

वहीं कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. मारे गए 2 आतंकवादियों से कई हथियार और गोला-बारूद की बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक अब तक 2 AK47 राइफल, 5 मैगजीन, पिस्तौल और अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं.

इनपुट्स के आधार पर शुरू की घेराबंदी

अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षाबलों ने कुछ इनपुट्स के आधार पर घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. जिले के आदिगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल सतर्क हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं.

- Advertisement -

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कोग (मंडली) गांव में हालातों को देखते हुए. सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कई जगह बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।