लोड हो रहा है...

दिल्ली में 500 किलो से अधिक की कोकीन बरामद, कीमत 2 हजार करोड़ से ज्यादा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप बरामद की है. जानकारी के मुताबिक करीब 500 किलो से ज्यादा का कोकीन बरामद किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए इसे अंजाम दिया है. बता दें कि इस कोकीन की कीमत 2 हजार करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक ड्रग्स तस्करी का ये इंटरनेशनल सिंडिकेट है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साउथ दिल्ली में इस रेड को अंजाम दिया है.

पहले भी एक बड़े ड्रग कार्टेल का किया था भंडाफोड़

बता दें कि कुछ दिन पहले भी दिल्ली पुलिस ने एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया था. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया था. अपनी इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने 228 किलो गांजा जब्त किया था. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.14 करोड़ रुपये कीमत है. पुलिस ने इस कार्टेल के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में से एक मुख्य सप्लायर है. जानकारी के मुताबिक आरोपी आंध्र प्रदेश और ओडिशा बॉर्डर से गांजा लाकर दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करते थे. क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन कवच शुरू किया है, जिसका उद्देश्य दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स सप्लाई के खिलाफ लड़ना है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।