शुक्रवार, सितंबर 18 2026 | 04:43:43 PM

समाजवादी पार्टी ने विपक्षी महा विकास अघाड़ी से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मांगी 12 सीटें

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से 12 सीटें मांगी हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश सिंह यादव ने शनिवार को उत्तर महाराष्ट्र के धुले जिले में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां उनके मौजूदा विधायक हैं और उन निर्वाचन क्षेत्रों में भी जहां उन्हें लगता है कि वे मजबूत हैं।

विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है समाजवादी पार्टी

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने राज्य में 12 सीटें मांगी है, उन्होंने आगे कहा कि दो विधायक हमारे हैं और हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की तरफ से स्थापित उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन के इंडिया ब्लॉक की एक प्रमुख दल है।

‘महाराष्ट्र का संदेश देश की राजनीति को बदलने वाला संदेश होगा’

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि- बीजेपी को हराना जरूरी है क्योंकि हमारे देश की जो संस्कृति है वह मिली जुली संस्कृति है। महाराष्ट्र का संदेश देश की राजनीति को बदलने वाला संदेश होगा।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र में, तीन दल – शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे), कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) – जो विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक का भी हिस्सा हैं, एमवीए गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि भाजपा, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) महायुति गठबंधन के तौर पर राज्य में चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

- Advertisement -

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।