लोड हो रहा है...

चुनाव आयोग ने रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र के डीजीपी पद से हटाया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. महाराष्ट्र चुनाव के चलते राजनीति चरम पर है। एमवीए और महायुति में वार पलटवार चल रहा है। इस बीच कांग्रेस और अन्य दलों की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला पर बड़ा एक्शन लिया है।

रश्मि शुक्ला को डीजीपी पद से हटाया गया

आयोग ने कार्रवाई करते हुए रश्मि को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है और उनका ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। साथ ही मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे कैडर में अगले सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को उनका कार्यभार सौंपें।

नई नियुक्ति के लिए 3 IPS के नाम भेजने का आदेश

मुख्य सचिव को महाराष्ट्र के डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए कल यानी 5 नवंबर दोपहर 1 बजे तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया है। सीईसी राजीव कुमार ने पहले समीक्षा बैठकों और राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी थी, बल्कि अपने कर्तव्यों का पालन करते समय उनके आचरण में गैर-पक्षपाती होने की भी चेतावनी दी थी।

विपक्ष ने की थी शिकायत

बता दें कि रश्मि शुक्ला के खिलाफ कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने शिकायत की थी की वो निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दे रही है और इसी वजह से उन्हें पद से हटाया जाए। राज्य में आचार संहिता लागू होने की वजह से चुनाव आयोग ने विपक्ष की शिकायत पर गौर किया और आखिरकार सख्त एक्शन भी लिया।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।