लोड हो रहा है...

महाराष्ट्र पुलिस ने कार से 3 करोड़ से अधिक रुपये किये बरामद

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. राज्य में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा. ऐसे में चुनाव के ऐलान के साथ ही प्रदेश में अचार संहिता भी लागू है. जिसके बाद तमाम जांच एजेंसियां और पुलिस राज्य में होने वाली हर गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है. इस बीच चेकिंग के दौरान पुलिस ने पालघर में एक गाड़ी से तीन करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, पालघर के वाडा पाली मार्ग से विक्रमगढ़ की ओर जिसे देखकर कर पुलिस को शक हुआ. इसके बाद कार को रुकवाकर कार चालक से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान संदेश बढ़ने पर कार को वाडा पुलिस स्टेशन लाया गया और जांच की गई. जांच के दौरान कार में करीब तीन करोड़ 70 लाख रुपये बरामद हुए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई में मिले 2 करोड़ 30 लाख रुपये

वहीं मुंबई ने भी  दो करोड़ से ज्यादा कैश के साथ 12 लोगों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, एल.टी मार्ग पुलिस स्टेशन को खुफिया जानकारी मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से बड़ी मात्रा में कैश ले कर जा रहे हैं. इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और शहर के भुलेश्वर मार्केट, कालबादेवी से संदेह के आधार पर 12 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया.

इसके बाद संदिग्धों को पहले पूछताछ के लिए मुंबादेवी पुलिस चौकी ले जाया गया, जिसके बाद नोडल अधिकारी सुरेश कांबले के नेतृत्व में 186-मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वायड टीम (FST) को तत्काल सूचना दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही ऑपरेशन को रिकॉर्ड करने के लिए फोटोग्राफरों के साथ तुरंत मौके पर टीम पहुंच गई. इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करने लगी और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की तलाशी लेने लगी. इस दौरान पुलिस को उनके बैग से 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा रुपये मिले.

- Advertisement -

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।