लोड हो रहा है...

आम आदमी पार्टी ने मंत्री अमन अरोड़ा को बनाया पंजाब अध्यक्ष

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी पंजाब के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि अमन अरोड़ा को आम आदमी पार्टी का नया पंजाब अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विधायक शेर सिंह कलसी को आम आदमी पार्टी पंजाब का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सीएम मान ने किया पोस्ट

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट भी किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है। पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी वर्किंग प्रेसीडेंट के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।’

कौन हैं अमन अरोड़ा

बता दें कि अमन अरोड़ा पहली बार मार्च 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए। उन्होंने रिकॉर्ड 30,307 वोटों से सुनाम विधानसभा सीट पर चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस के जसविंदर सिंह धीमान को 75,277 वोटों के अंतर से हराया था। अमन अरोड़ा आम आदमी पार्टी की पंजाब राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर 2007 और 2012 में सुनाम से दो बार चुनाव लड़ा। इसके बाद जनवरी 2016 में, अरविंद केजरीवाल की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी।

कौन हैं शेर सिंह कलसी

अमन शेर सिंह (शेरी कलसी) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और बटाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। इसके अलावा कलसी पंजाब विधानसभा में विधायक के रूप में बटाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस बार आम आदमी पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है और उन्हें आम आदमी पार्टी पंजाब का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।