लोड हो रहा है...

हंदवाड़ा-बारामूला हाईवे पर संदिग्ध बैग में मिला आईईडी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. कश्मीर में हंदवाड़ा-बारामूला हाईवे पर सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिला। सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने आईईडी को नष्ट कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त गश्ती दल को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के लंगेट में हाईवे के किनारे एक संदिग्ध बैग मिला। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया और संदिग्ध बैग को एक सुनसान जगह पर ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट में संदिग्ध आईईडी को नष्ट कर दिया। इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।

श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर बैग में मिली थी आईईडी

इससे पहले, 9 दिसंबर को भी श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि बैग में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) प्लांट कर रखी थी। सुरक्षाबलों ने आईईडी को कब्जे में ले लिया और आतंकियों की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। बाद में सेना ने संदिग्ध वस्तु को नष्ट कर दिया।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।