मंगलवार, मई 12 2026 | 02:17:46 AM
Breaking News
Home / राज्य / महाराष्ट्र / हॉर्न बजाने के मामूली विवाद में जमकर हुआ पथराव और आगजनी

हॉर्न बजाने के मामूली विवाद में जमकर हुआ पथराव और आगजनी

Follow us on:

मुंबई. महाराष्ट्र के जलगांव में दो गुटों में भीषण झड़प की खबर सामने आ रही है। झड़प के दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की घटना भी हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कथित तौर राज्य सरकार में मंत्री गुलाब राव पाटिल की पत्नी को ले जा रही गाड़ी को लेकर दो गुटों में तनाव बढ़ा और इसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई। घटना के बाद जलगांव के अलग-अलग हिस्सों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

कैसे शुरू हुई झड़प?

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पलाढ़ी गांव में 31 दिसंबर की रात पथराव और आगजनी की घटना हुई है। कथित तौर पर मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर द्वारा हॉर्न बजाने से विवाद पैदा हुआ। इसके बाद पलाढ़ी गांव के कुछ युवक और शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता चिल्लाने लगे। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पलाढ़ी गांव में पथराव और आगजनी की। पुलिस ने इस घटना के बारे में कहा है कि बहस मौके पर ही खत्म हो गई थी। हालांकि, लेकिन बाद में इलाके के कुछ लोग गांव के चौराहे पर गए और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एक और समूह वहां पहुंचा, जिसके बाद झड़पें शुरू हो गईं। पुलिस ने कहा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिसबल और दमकल वाहनों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

जलगांव के पलाढ़ी में हुई हिंसा में अब तक 12 से 15 दुकानें जलने की खबर सामने आई है। झड़प के बाद फिलहाल जलगांव के अलग-अलग हिस्सों में भारी पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है। पुलिस की ओर से इस हिंसा में शामिल लगभग 25 से 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आगजनी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 9 से 10 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

पुणे: टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक प्रचार करने वाले 3 अमेरिकी नागरिकों को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, 10 मई तक का समय

मुंबई । गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक महत्वपूर्ण मामला सामने …