मंगलवार, सितंबर 15 2026 | 07:40:17 AM

दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को होगा मतदान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. वहीं 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी. इसके बाद से ही सभी पार्टी के नेतओं के पोस्ट और प्रक्रिया आनी शुरू हो गई. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी दिल्ली ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है, इसके साथ ही लिखा है कि दिल्ली में हो गया एलान, 8 फरवरी को दिल्ली में भाजपा सरकार.

सोशल मीडिया पर वार-पलटवार

इन तारीखों के ऐलान के बाद से ही भाजपा अध्यक्ष और केजरीवाल के बीच प्लेटफॉर्म एक्स पर भी वार-पलटवार शुरु हो गया. केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है. सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं. आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फेल हो जाते हैं. आप ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं. इस पोस्ट का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर केजरीवाल की पोस्ट पर लिखा कि 5 फरवरी वह ऐतिहासिक दिन होगा जब दिल्ली के 1 करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाता अपनी राजधानी को एक सुंदर दिल्ली बनाने के संकल्प के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल vs प्रवेश वर्मा

पूर्व सीएम इस बार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ कांग्रेस आला-कमान ने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के लड़के संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है. वहीं, बीजेपी से प्रवेश वर्मा उनको टक्कर देंगे. इस हाइ-प्रोफाइल सीट पर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने स्टार नेताओं को उतारा है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।