लोड हो रहा है...

उत्तराखंड भूस्खलन में फंसे मजदूरों में से 32 को सकुशल निकाला गया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

देहरादून. चमोली एवलांच बचाव अभियान पर NDRF के डीजी पीयूष आनंद ने कहा, “32 लोगों को निकाला गया है, NDRF की चार टीमें तैनात की गई हैं. केंद्रीय गृह मंत्री इस अभियान की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने मुझसे और DG ITBP दोनों से बात की है. हमारा ध्यान ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने पर है. गृह मंत्री ने हर जान बचाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं.”

भारी बर्फबारी के चलते आईटीबीपी ने रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया है. आईटीबीपी के जवान माणा गांव में वापस अपने कैंप में लौट गए है. जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिस स्थान पर हिमस्खलन हुआ है वहां करीब आठ फीट तक बर्फ जम गई है. मौसम सामान्य होने पर फिर से रेस्क्यू चलाया जाएगा.

धामी सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद चमोली के माणा के निकट हुई हिमस्खलन की घटना के दृष्टिगत शासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है. उत्तराखण्ड शासन द्वारा जो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, उनमें मोबाईल नंबर- 8218867005, 9058441404, दूरभाष नंबर- 0135 2664315 और टोल फ्री नंबर- 1070 है.

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।