लोड हो रहा है...

लॉन्च होते ही क्रैश हुआ एलन मस्क का स्टारशिप रॉकेट

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

वाशिंगटन. अंतरिक्ष को लेकर दुनिया को सबसे बड़ा सपना दिखाने वाले एलन मस्क को तगड़ा झटका लगा है. हुआ यह कि स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट का गुरुवार को परीक्षण उड़ान के दौरान संपर्क टूट गया और वह अंतरिक्ष में ही बेकाबू होकर जलकर नष्ट हो गया. लॉन्च के कुछ मिनट बाद ही स्टारशिप के इंजन बंद हो गए जिसके बाद रॉकेट के टुकड़े आग के गोले की तरह दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के आकाश में गिरते देखे गए. कंपनी के लाइव स्ट्रीम में यह दुर्घटना कैद हुई.

उड़ान के बीच ही नियंत्रण खोया

असल में स्टारशिप ने गुरुवार को टेक्सास से उड़ान भरी थी और इसका लक्ष्य अंतरिक्ष में कुछ नकली सैटेलाइट छोड़कर सुरक्षित तरीके से पृथ्वी पर लौटना था. शुरुआती चरण में लॉन्च और पहले स्टेज सफलतापूर्वक अलग हुआ. लेकिन इसके बाद रॉकेट ने नियंत्रण खो दिया और अंततः संपर्क टूट गया. स्पेसएक्स ने अपने बयान में कहा कि उड़ान के दौरान स्टारशिप रैपिड अनशेड्यूल्ड डिसएसेंबली यानी अचानक विघटन का शिकार हो गया.

अमेरिकी हवाईअड्डों पर अलर्ट

स्टारशिप के मलबे के कारण अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन FAA ने मियामी, फोर्ट लॉडरडेल, पाम बीच और ऑरलैंडो हवाईअड्डों पर उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सुरक्षा कारणों से इन जगहों पर शाम 8 बजे तक विमानों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी.

नासा की पैनी नजर, मिशन फिर भी अहम

इस मिशन पर नासा करीबी नजर रख रहा था क्योंकि वह भविष्य में स्टारशिप का इस्तेमाल चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए करना चाहता है. स्टारशिप की यह आठवीं परीक्षण उड़ान थी और इससे पहले जनवरी में हुए एक टेस्ट में भी रॉकेट उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हालांकि स्पेसएक्स का कहना है कि हर असफलता से सबक लिया जाता है और यह हादसा स्टारशिप को और अधिक विश्वसनीय बनाने में मदद करेगा.

- Advertisement -

पिछली दुर्घटना के बाद हुए थे बदलाव

जनवरी में हुए पिछले टेस्ट के दौरान ईंधन रिसाव के कारण रॉकेट में आग लग गई थी जिसके चलते उसे खुद ही नष्ट करना पड़ा था. उस हादसे के बाद स्पेसएक्स ने स्टारशिप के डिजाइन में कई बदलाव किए जिसमें इसके फ्लैप्स, कंप्यूटर और ईंधन प्रणाली को अपग्रेड किया गया था. इसके बावजूद ताजा उड़ान असफल रही. अब कंपनी इस दुर्घटना के कारणों की समीक्षा करेगी और भविष्य के लिए अपनी रणनीति तय करेगी.

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।