मंगलवार, सितंबर 01 2026 | 09:22:35 AM
Breaking News
Home / राज्य / महाराष्ट्र / नागपुर हिंसा मामले में पुलिस ने हामिद इंजीनियर को किया गिरफ्तार

नागपुर हिंसा मामले में पुलिस ने हामिद इंजीनियर को किया गिरफ्तार

Follow us on:

मुंबई. महाराष्ट्र में पुलिस ने शुक्रवार देर रात नागपुर हिंसा मामले में हामिद इंजीनियर को गिरफ्तार किया। हामिद माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष है। डीसीपी नागपुर लोहित मतानी ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में नागपुर में हुई हिंसा के सिलसिले में शुक्रवार को 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 105 हो गई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में 10 किशोर भी शामिल हैं। घटना के सिलसिले में तीन और एफआईआर दर्ज की गई हैं।

क्या है मामला?

दरअसल, 17 मार्च को नागपुर के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर पथराव और आगजनी की खबरें आईं थीं। ऐसी अफवाह थी कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान पवित्र शिलालेखों वाली चादर को नुकसान पहुंचाया गया।

17 आरोपियो को पुलिस हिरासत में भेजा

इस बीच नागपुर की एक स्थानीय अदालत ने यहां हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार 17 लोगों को 22 मार्च यानी शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए अपराध ‘गंभीर प्रकृति’ के हैं और इसलिए उनसे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है। आरोपियों को गुरुवार रात मजिस्ट्रेट मैमुना सुल्ताना के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने उनकी सात दिनों की हिरासत मांगी, लेकिन अदालत ने केवल दो दिन की हिरासत को मंजूरी दी। इन लोगों को गणेशपेठ पुलिस में दर्ज की गई प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने आरोपियों की ओर से पेश वकीलों की इस दलील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि गिरफ्तार किए गए 17 लोगों में से केवल चार का नाम प्राथमिकी में दर्ज है और अन्य की कोई विशेष भूमिका नहीं बताई गई है।

आरोपी फहीम खान ने जमानत मांगी

मुख्य आरोपी फहीम खान ने जमानत के लिए सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उसने दावा किया है कि उसकी गिरफ्तारी ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत की गई है, क्योंकि उसने वीएचपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के शहर अध्यक्ष खान को दंगा और आगजनी की घटनाओं के दो दिन बाद 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। शुक्रवार को उसकी रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने उसके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उसे फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कहा कि वह बाद में उसकी हिरासत की मांग करेगी।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

महाराष्ट्र के पालघर जिले में धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में 22 महिलाओं पर FIR दर्ज होने के बाद जांच करती मोखाड़ा पुलिस

महाराष्ट्र के पालघर में धार्मिक परिवर्तन के प्रयास का मामला: 22 महिलाओं पर FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी

पालघर । गुरुवार, 27 अगस्त 2026 महाराष्ट्र के पालघर जिले के मोखाड़ा तालुका स्थित वाकडपाड़ा …