सोमवार, अगस्त 10 2026 | 02:45:27 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / भारतीय सेना के 14 लड़ाकू विमानों ने उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस-वे पर रात में भी दिखाई अपनी ताकत

भारतीय सेना के 14 लड़ाकू विमानों ने उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस-वे पर रात में भी दिखाई अपनी ताकत

Follow us on:

लखनऊ. यूपी में शाहजहांपुर के गंगा एक्सप्रेस-वे पर देश में पहली बार भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार रात 9 बजे से नाइट लैंडिंग ड्रिल की। इसमें मिग-29, राफेल, सुखोई और जगुआर जैसे 14 लड़ाकू विमान शामिल थे। एक्सप्रेस-वे पर हेलिकॉप्टर MI-70 ने लैंड किया। करीब 15 सेकेंड के बाद फिर उसने उड़ान भरी। लड़ाकू विमानों ने ‘लैंड एंड गो’ ड्रिल और मार्च पास्ट किया।

इससे पहले दोपहर को 15 लड़ाकू विमानों ने यहां ‘लैंड एंड गो’ ड्रिल की थी। इसके लिए गंगा एक्सप्रेस-वे पर 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी बनाई गई। सबसे पहले C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान ने एक्सप्रेस-वे के ऊपर उड़ान भरी। यह देश का पहला एक्सप्रेस-वे बन गया है, जिस पर दिन और रात में फाइटर एयरक्राफ्ट उतर सकते हैं और उड़ान भर सकते हैं।

ड्रिल में सिर्फ AN-32 लड़ाकू विमान ने एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग की। उसे आगे बढ़ना था, लेकिन हवा की गति इतनी तेज थी कि वह आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद पायलट ने विमान को 180 डिग्री घुमाकर उसका रुख हवा की दिशा में मोड़ दिया। करीब दो घंटे तक वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ड्रिल की।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

6th generation stealth fighter jet FCAS aircraft concept for future air power

भारत की वायु रक्षा में बड़ा कदम: छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान (6th Generation Fighter Jet) कार्यक्रम में भागीदारी की पहल

नई दिल्ली । शनिवार, 8 अगस्त 2026 भारत ने भविष्य के वायु युद्धक्षेत्र (Air Combat) में …