रविवार, जुलाई 12 2026 | 07:58:35 PM
Breaking News
Home / राज्य / मध्यप्रदेश / मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के प्रभारी बने राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल

मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के प्रभारी बने राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल

Follow us on:

भोपाल, 5.5.25: अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। पिछले दिनों अपना दल (एस) ने लखनऊ के गांधी भवन प्रेक्षागृह में अपनी जिला स्तरीय मासिक संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मध्य प्रदेश का प्रभार आर बी सिंह को सौंपे जाने की घोषणा की।

इस नियुक्ति पर आर बी सिंह पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि “पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।”

गौरतलब है कि इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराने के ऐतिहासिक फैसले की जमकर सराहना की। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि यह फैसला समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने में मददगार साबित होगा। मध्य प्रदेश में पार्टी की नई रणनीति के तहत संगठन को मजबूती मिलना तय है, वहीं प्रभारी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Featured Article

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

मध्य प्रदेश विधानसभा भवन भोपाल और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के सार्वजनिक सुझावों की सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता की ओर बढ़े कदम; मुस्लिम महिलाओं का मिला अप्रत्याशित समर्थन, विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा बिल

भोपाल। शुक्रवार, 26 जून 2026 समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में मध्य …