शनिवार, फ़रवरी 07 2026 | 05:56:35 PM
Breaking News
Home / खेल / भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी स्टेडियम को हुआ भारी नुकसान

भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी स्टेडियम को हुआ भारी नुकसान

Follow us on:

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तनाव और बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तानी आतंकियों के पहलगाम में कायराना हमले के बाद भारत ने दुश्मन मुल्क को ऐसा जवाब दिया है जिसके बाद वो कांपने लगा है. इस बीच खबर है कि पाकिस्तान सुपर लीग के मैच भी खतरे में पड़ गए हैं क्योंकि रावलपिंडी में ड्रोन अटैक हो गया है. पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि ड्रोन अटैक से रावलपिंडी स्टेडियम को नुकसान पहुंचा है.

पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स का होना है मैच

रावलपिंडी स्टेडियम में 8 मई (गुरुवार) को डेविड वार्नर की कराची किंग्स और बाबर आजम की पेशावर जाल्मी के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का 27वां मैच खेला जाना है. लेकिन इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हालंकि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL को रोकने का फैसला नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर कोई फैसला हो सकता है.

दोनों टीमों में हैं कई विदेशी खिलाड़ी

कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी की टीम में कई विदेशी मौजूद हैं. कराची किंग्स में कप्तान डेविड वार्नर के अलावा मोहम्मद नबी, जेम्स विंस, टिम सिफर्ट जैसे विदेशी खिलाड़ी हैं. वहीं पेशावर जाल्मी में टीम टॉम कोहलर कैडमोर, ल्यूक वूड, अल्जारी जोसेफ, मैक्स ब्रायंट मौजूद हैं. अब इन खिलाड़ियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने तो अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अपील की है कि वह उन्हें जल्द से जल्द पाकिस्तान से बाहर निकालें.

पाकिस्तान छोड़कर जाना चाहते हैं विदेशी खिलाड़ी

सूत्रों के मुताबिक कुछ विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान छोड़कर जाना चाह रहे हैं. मुल्तान सुल्तांस के डेविड विली और क्रिस जॉर्डन ने अपनी फ्रेंचाइजी के कहा है कि वह अब अपने घर लौटना चाहते हैं. बता दें कि मुल्तान सुल्तांस की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है. सूत्रों के मुताबिक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन खिलाड़ियों के संपर्क में हैं. उन्होंने अभी तक खिलाड़ियों को पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश नहीं दिया है, लेकिन यूके सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Indian cricket team celebrating victory over South Africa in Navi Mumbai

T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया का पावर शो, ईशान किशन का तूफान और तिलक वर्मा की दमदार वापसी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत …