लोड हो रहा है...

भारत ने पाकिस्तान के दूतावास से जुड़े अधिकारी को देश छोड़ने का दिया आदेश

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को अवांछित घोषित कर दिया है और उसे 24 घंटे में भारत छोड़ने के आदेश दिए हैं. पाकिस्तान उच्चायोग को इससे जुड़ा आपत्तिपत्र भी सौंपा गया. उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी किसी भी तरह से अपने विशेषाधिकारों और स्थिति का दुरुपयोग न करें. बता दें कि अवांछित घोषित करना वह स्थिति होती है जिसमें उसे तुरंत देश से निकल जाने के लिए कहा जाता है. कूटनीतिक स्तर पर यह बहुत गंभीर प्रतिक्रिया मानी जाती है. भारत ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं.

इससे पहले 13 मई को भी भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को उसकी आधिकारिक स्थिति के अनुरूप काम नहीं करने की वजह से निष्कासित कर दिया था. अधिकारी को भारत छोड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।