लोड हो रहा है...

राजनाथ सिंह राष्ट्रपति के भाषणों का संकलन ‘‘विंग्स टू अवर होप्स – वॉल्यूम II’’ और ‘‘आशाओं की उड़ान – खंड 2’’ का विमोचन करेंगे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

‘‘विंग्स टू अवर होप्स – वॉल्यूम 2’’ 51 भाषणों का एक सावधानीपूर्वक संकलित संग्रह है, जो राष्ट्रपति मुर्मु के दूसरे वर्ष (अगस्त 2023 – जुलाई 2024) के दौरान उनके दृष्टिकोण, दर्शन और प्राथमिकताओं पर एक नजर डालता है। राष्ट्रपति भवन द्वारा संकलित और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित, यह पुस्तक शासन, समावेशिता और राष्ट्रीय आकांक्षाओं पर विकसित हो रहे विमर्श का वृत्तांत प्रस्तुत करने में अपने पूर्ववर्ती संस्करण का अनुसरण करती है।

राष्ट्रपति के भाषणों का दूसरा खंड, हिंदी और अंग्रेजी दोनों में तथा ई-संस्करण 23 जून को राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित एक समारोह में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा जारी किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन भी उपस्थित रहेंगे।

प्रकाशन प्रभाग के बारे में

ये पुस्तकें प्रकाशन विभाग द्वारा बहुत परिश्रम से तैयार की गई हैं। भारत सरकार के एक अग्रणी प्रकाशन संस्थान के रूप में प्रकाशन विभाग जनहित, राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन, संस्कृति, कला और साहित्य के विभिन्न विषयों पर पुस्तकें प्रकाशित करता रहा है और पिछले आठ दशकों से भारत के राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के चुनिंदा भाषणों को दस्तावेजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।