लोड हो रहा है...

चुनाव आयोग ने उपेन्द्र कुशवाहा और प्रशांत किशोर को आवंटित किया चुनाव चिह्न

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. प्रशांत किशोर के जन सुराज पार्टी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को  भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। जन सुराज पार्टी को स्कूल बैग मिला है, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा को गैस सिलेंडर चुनाव-चिह्न मिला है। वहीं मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को नाविक के साथ नाव चुनाव-चिह्न मिला है। भारत निर्वाचन आयोग ने आज कुल पंजीकृत आठ दलों को चुनाव-चिह्न  दिया है।

इस संबंध में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि स्कूल बैग मिला नहीं है, स्कूल बैग मांगकर लिया है।प्रशांत किशोर ने कहा कि चूंकि बिहार के गरीबी से निकलने का रास्ता है स्कूल बैग, बिहार से अशिक्षा को ख़त्म करने का रास्ता है स्कूल बैग, बिहार से बेरोजगारी ख़त्म करने का रास्ता है स्कूल बैग। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि लालू और नीतीश ने यहां के बच्चों के पीठ पर बोरा बांधा है, लेकिन जन सुराज यहां के बच्चों के पीठ पर स्कूल का बस्ता बांधना चाहता है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग से हमने चुनाव चिन्ह में स्कूल बैग माँगा है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।