लोड हो रहा है...

रेप्को बैंक ने अमित शाह को वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

रेप्को बैंक ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने रेप्को बैंक की टीम को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 140 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ अर्जित करने के लिए हार्दिक बधाई दी।

श्री अमित शाह ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस बैंक ने दक्षता, समर्पण और व्यावसायिकता का एक ऐसा उदाहरण स्थापित किया है जो सहकारी क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। टीम को उसके भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएँ।

रेप्को बैंक के अध्यक्ष श्री ई. संथानम, निदेशक–रेप्को बैंक और रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष श्री सी. थंगराजू और प्रबंध निदेशक श्री ओ.एम. गोकुल ने गृह मंत्री को चेक सौंपा। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन और सचिव, सीमा प्रबंधन डॉ. राजेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

- Advertisement -

रेप्को बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 140 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया और 30% लाभांश दिया, जो सहकारी समिति के इतिहास में सबसे अधिक है। रेप्को बैंक, भारत सरकार का एक उद्यम है। भारत सरकार के पास रेप्को बैंक में 50.08% हिस्सेदारी है और यह गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। यह एक निरंतर लाभ कमाने वाली संस्था है, जो तीन दशकों से अधिक समय से लगातार लाभांश घोषित कर रही है।

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।