लोड हो रहा है...

भारत के 100 शहरों में ‘स्टीलएज महोत्सव’ की शुरुआत — ज्वेलर्स को बीआईएस सर्टिफाइड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के प्रति किया जा रहा है जागरूक

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई, अगस्त 2025 : फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध गुनेबो ब्रांड पिछले 90 वर्षों से भी अधिक समय से भारत में स्टीलएज और चबसेफ्स जैसे अपने प्रमुख ब्रांड्स के माध्यम से मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है। कंपनी 1 अगस्त से 14 अगस्त तक अपना प्रमुख मार्केटिंग कैंपेन ‘ स्टीलएज महोत्सव ’ संचालित कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के ज्वेलर्स को बीआईएस और बीआईएस सर्टिफाइड सेफ्स, सर्टिफाइड स्ट्रॉन्ग रूम डोर्स और सर्टिफाइड वॉल्ट्स के बारे में जागरूक करना है। यह कैंपेन 100 से अधिक शहरों में चलाया जा रहा है, जो फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस इंडस्ट्री में अब तक के सबसे बड़े ऑन-ग्राउंड मार्केटिंग कैंपेन में से एक है।
स्टीलएज महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ज्वेलर्स को इस बात के लिए जागरूक करना है कि बीआईएस सर्टिफाइड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस क्यों जरूरी हैं और कैसे वे अपने ज्वेलरी स्टोर्स के लिए सही सेफ, वॉल्ट, स्ट्रॉन्ग रूम डोर्स और हाई-सिक्योरिटी लॉक्स का चुनाव कर सकते हैं।

देशभर में 1 से 14 अगस्त तक चलने वाले ‘स्टीलएज महोत्सव’ कैंपेन के तहत यह ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन 7 अगस्त को मुंबई में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें गुनेबो के स्थानीय चैनल पार्टनर्स का सहयोग शामिल रहा। कैंपेन में लाइव डेमोंस्ट्रेशन, विशेषज्ञों की अगुवाई में चर्चा और इंटरएक्टिव सेशंस आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से ज्वेलर्स को जागरूक किया गया कि फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस उनके व्यवसाय की सुरक्षा को कैसे बेहतर बना सकते हैं। ब्रांड की पहुँच और भागीदारी को और मजबूत बनाने के लिए इस अभियान के दौरान ग्राउंड लेवल ब्रांड एक्टिवेशन, विशेष रूप से डिजाइन की गई प्रोडक्ट वैन और प्रमुख शहरों में ब्रांड स्टोर्स पर बीआईएस सर्टिफाइड सेफ्स की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

इस अभियान पर अपने विचार साझा करते हुए अनिर्बान मुखुति, हेड मार्केटिंग एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट, एशिया, गुनेबो सेफ स्टोरेज, ने कहा, “स्टीलएज महोत्सव एक पैन इंडिया कैंपेन है, जिसका उद्देश्य भारत के ज्वेलर्स समुदाय से जुड़कर उन्हें बीआईएस सर्टिफाइड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के प्रति जागरूक करना है। इस स्तर का ऑन-ग्राउंड मार्केटिंग कैंपेन फिजिकल सिक्योरिटी इंडस्ट्री में पहली बार हो रहा है। हम अपने सभी चैनल पार्टनर्स के सहयोग से देश के हर प्रमुख शहर में ज्वेलर्स तक पहुँचने का प्रयास कर रहे हैं।”

- Advertisement -

आने वाले दिनों में ‘स्टीलएज महोत्सव’ देश के प्रमुख शहरों में आयोजित किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को उनके व्यवसाय की सुरक्षा के लिए बीआईएस सर्टिफाइड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के बारे में जागरूक किया जा सके और ये समाधान उन्हें उनके शहर में उपलब्ध कराए जा सकें।

Featured Article

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।