लोड हो रहा है...

चौथे एडिशन के साथ वापस आया इंडियाज रीजनल पीआर अवार्ड्स (आईआरपीआरए); रजिस्ट्रेशन शुरू

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

राष्ट्रीय, 10 सितम्बर 2025: लंबे समय से प्रतीक्षित आईआरपीआरए 2025, अपने चौथे एडिशन के साथ वापस आ गया है। यह भारत का एक प्रमुख मंच है, जो रीजनल पीआर और कम्युनिकेशन में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुके हैं। यह अवार्ड सेरेमनी 8 नवम्बर 2025 को वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। इसमें उन कैंपेन, एजेंसियों और प्रोफेशनल्स को सराहा जाएगा, जिन्होंने अपनी क्रिएटिविटी, नए आइडियाज़ और काम के प्रभाव से पूरे भारत में कम्युनिकेशन का भविष्य बेहतर बनाने में योगदान दिया है।

आईआरपीआरए अवॉर्ड्स में रीजनल पीआर, क्रिएटिव कैंपेन, पॉलिटिकल कम्युनिकेशन, सीएसआर, ईएसजी, हेल्थकेयर व अन्य जैसी कई कैटेगरीज शामिल हैं। इन अवॉर्ड्स का उद्देश्य ऐसे शानदार कामों को सम्मानित करना है, जो कम्युनिटीज को कनेक्ट करने, भरोसा कायम करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में जुटे हुए हैं।

कौन आवेदन कर सकता है?

- Advertisement -

• पीआर और कम्युनिकेशन एजेंसियां
• कॉरपोरेट कंपनियां और स्टार्टअप्स
• व्यक्तिगत प्रोफेशनल्स और युवा टैलेंट
• पॉलिटिकल, हेल्थकेयर, सीएसआर और ईएसजी कम्युनिकेशन के विशेषज्ञ

यह अवार्ड सेरेमनी पूरे भारत से आने वाले टॉप लीडर्स, एजेंसियों और चेंजमेकर्स का एक बड़ा आयोजन होगा। इसमें अलग-अलग कैटेगरीज के जरिए बेहतरीन कैंपेन, टैलेंटेड प्रोफेशनल्स और लीडिंग एजेंसियों को सम्मानित किया जाएगा। यह इवेंट कम्युनिकेशन इंडस्ट्री के हर क्षेत्र की उत्कृष्टता को सामने लाएगा।

इंडस्ट्री के अनुभवी विशेषज्ञों और थॉट लीडर्स की टीम, सबसे अच्छे पीआर कैंपेन और इनोवेशन का मूल्यांकन करेगी। साथ ही, यह अवॉर्ड रीजनल आवाज़ों को राष्ट्रीय पहचान देने का मंच भी साबित होगा और क्रिएटिविटी, प्रभाव व लीडरशिप का जश्न मनाएगा।

आईआरपीआरए के आयोजक पवन त्रिपाठी के अनुसार, “आईआरपीआरए अवॉर्ड्स का मकसद हमेशा से उन लोगों और कैंपेन्स को सम्मान देना रहा है, जो दूसरों को प्रेरित करते हैं और लोगों से जुड़ते हैं। साल 2025 में भी हम उन चेंजमेकर्स को सम्मानित करेंगे, जो अपनी क्रिएटिविटी, जिम्मेदारी और असरदार काम से कम्युनिकेशन को नया रूप दे रहे हैं।”

रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट www.irpra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisement -

Featured Article

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।