लोड हो रहा है...

उत्तराखंड में कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

हरिद्वार. कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में हरिद्वार स्थित सीसीआर सभागार में बैठक आयोजित हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, श्री गंगा सभा, व्यापार मंडल, प्रेस क्लब और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए। 2027 में होने वाले कुंभ को भव्य और दिव्य बनाने को लेकर बैठक में सुझाव भी लिये गये। मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर रेलिंग लगाने के निर्देश दिये। सीएस ने गौरी शंकर द्वीप,नमामि गंगे चंडी घाट, मोक्ष घाट,बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप, पंतद्वीप,हरकी पौड़ी से मालवीय द्वीप होते हुए सीसीआर मेला कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि मेले को दिव्य और भव्य रूप में आयोजित करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी सुझावों को मेला अधिकारी और जिला प्रशासन की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा और संबंधित विभाग समयबद्ध कार्रवाई करेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने मेलाधिकारी, जिलाधिकारी एवं संबंधित कार्यदाई संस्थाओ के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि 2027 का कुंभ दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित किया जाए। इसमें जिस स्तर से जो भी स्थाई एवं अस्थाई निर्माण कार्य एवं घाटों का विस्तारीकरण आदि कार्य किए जाने है, उन कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर लिए जाए।

SHABD, September 13, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।