लोड हो रहा है...

देश में बेरोजगारी दर में गिरावट, महिला श्रम भागीदारी में बढ़ोतरी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के अनुसार, देश में श्रम बाजार में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अगस्त 2025 में बेरोजगारी दर में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं महिला श्रम भागीदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों में बेरोजगारी दर घटकर 5.0 प्रतिशत पर आ गई है, जो अप्रैल 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। शहरी क्षेत्रों में यह गिरावट अधिक स्पष्ट रही, जहां जुलाई 2025 में 6.6 प्रतिशत रही बेरोजगारी दर अगस्त में घटकर 5.9 प्रतिशत हो गई। ग्रामीण पुरुषों में भी बेरोजगारी दर 4.5 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले चार महीनों में सबसे कम है।

पीएलएफएस के आंकड़ों के अनुसार, समग्र बेरोजगारी दर में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। जून 2025 में जहां यह दर 5.6 प्रतिशत थी, वहीं अगस्त में घटकर 5.1 प्रतिशत पर आ गई है। इसके साथ ही, महिलाओं की श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) में भी सकारात्मक वृद्धि देखी गई है। जून 2025 में 30.2 प्रतिशत रही महिला डब्ल्यूपीआर अगस्त में बढ़कर 32.0 प्रतिशत हो गई है। यह महिला श्रम भागीदारी में लगातार दूसरे महीने आई वृद्धि को दर्शाता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) में भी सुधार हुआ है। 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए एलएफपीआर जून 2025 में 54.2 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त 2025 में 55 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

 SHABD, September 16, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।