शनिवार, सितंबर 19 2026 | 05:34:03 PM

पंजाब में बांध टूटने और बाढ़ आने का एक बड़ा कारण अवैध खनन: कृष्णपाल गुर्जर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

चंडीगढ़. केन्‍द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि पंजाब के कई इलाकों में बांध टूटने और बाढ़ आने का एक बड़ा कारण अवैध खनन है। उन्हें स्थानीय लोगों ने बताया है कि सत्ता के कुछ लोग खनन में शामिल हैं। गुर्जर, बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पंजाब के दौरे पर हैं। उन्‍होंने बाढ़ प्रभावित रूपनगर जिले के कुछ इलाकों का दौरा किया।

उन्‍होंने कहा कि राज्य को पहले ही एक हजार छह सौ करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की गई है। पंजाब सरकार द्वारा पूरी आकलन रिपोर्ट भेजे जाने के बाद और धनराशि जारी की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र इस संकट में राज्य सरकार का पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार राज्य आपदा राहत कोष के तहत राज्य के पास पहले से मौजूद 12 हजार करोड़ रुपये का इस्तेमाल उचित रूप से करती, तो बाढ़ से नुकसान कम होता। श्री गुर्जर ने कहा कि बांधों को मजबूत करना और नालों की सफाई करवाना राज्य सरकार का कार्य है।

SHABD, September 19, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।