लोड हो रहा है...

कोच की गलती से छिन सकता है सिमरन शर्मा का विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। भारत के खाते में कुल 22 मेडल आए। यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। हालांकि अब भारत के लिए दो मेडल जीतने वाली रेसर सिमरन शर्मा परेशानी में दिख रही हैं। सिमरन के गाइड उमर सैफी का नाम नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) की डोपिंग के कारण अस्थायी रूप से निलंबित किए गए एथलीटों की सूची में आ गया है।

उमर पर स्टेरॉयड लेने का आरोप

नाडा ने 9 अक्टूबर को जारी अपनी सूची में बताया कि उमर सैफी डोपिंग टेस्ट में फेल हुए हैं। उन पर प्रतिबंधित पदार्थ ड्रोस्टानोलोन के सेवन का आरोप है। ड्रॉस्टानोलोन एक स्टेरॉयड है। इससे एथलीट का प्रदर्शन बेहतर होता है। यह शरीर में मांसपेशियों को बढ़ाने और फैट को कम करने में मदद करता है। वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) ने प्रदर्शन बढ़ाने वाले इस पदार्थ पर रोक लगा रखी है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि उनका परीक्षण कहां और कब किया गया था।

सिमरन का मेडल छीन जाएगा?

उमर सैफी के डोपिंग टेस्ट में फेल होने का मतलब है कि सिमरन के दोनों मेडल पर खतरा मंडरा रहा है। इंटरनेशनल पैरालंपिक समिति के डोपिंग रोधी नियमों के अनुसार, गाइड को आधिकारिक तौर पर एथलीट सहायक के रूप में माना जाता है। यदि गाइड रेसर डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो पदक वापस लिए जा सकते हैं।

साभार : नवभारत टाइम्स

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।