लोड हो रहा है...

नामीबिया ने करीबी टी20 क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. नेपाल की टीम ने जब वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में हराया तो सभी क्रिकेट फैंस को लगा की हाल के समय में इससे बड़ा उलटफेर नहीं देखने को मिलेगा. हालांकि ऐसा नहीं है कुछ दिनों के बाद ही अब टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. नामीबिया की टीम ने अब स्टार्स के साथ खेल रही दक्षिण अफ्रीका की टीम को हरा दिया है. इस करीबी मुकाबले में नामीबिया की टीम ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर मैच अपने नाम कर लिया.

बुरी तरह फेल हुई दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे नामीबिया की टीम ने गलत साबित कर दिया. संन्यास से वापसी कर रहे क्विंटन डी कॉक सिर्फ 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. रीजा हेंड्रिक्स सिर्फ 7 रन ही जोड़ सके. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 22 गेंदों में धीमी बल्लेबाजी करते हुए इतने ही रन बनाए. जे स्मिथ ने भी धीमी बल्लेबाजी करके 30 गेंदों में 31 रन ही बनाए. वहीं कप्तान डोनोवन फरेरा सिर्फ 4 रन ही बना सके. जिसके कारण ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवा कर 134 रन ही बनाए. नामीबिया के लिए रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं मैक्स हेइंगो ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

नामीबिया ने रच दिया इतिहास

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जेन ग्रीन ने नाबाद रहते हुए 23 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. उनका साथ देते हुए रूबेन ट्रम्पेलमैन ने भी नाबाद 11 रन बनाए. मालन क्रूगर ने भी 18 रन तो वहीं कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने भी अहम 21 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर और एंडिले सिमेलाने ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. उसके बाद भी वो अपनी टीम को शर्मनाक हार से नहीं बचा सके. दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी बार एसोसिएट देश के खिलाफ हरा है. इससे पहले नीदरलैंड की टीम ने साल 2022 में अफ्रीका को हराया था.

साभार : न्यूज24

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।