रविवार, सितंबर 20 2026 | 11:52:52 AM

डीजीसीए ने एयर इंडिया को बदले गए पीसीएम और आरएटी की दोबारा जांच करने का दिया आदेश

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. DGCA ने एयर इंडिया को Boeing 787 विमानों में हाल ही में बदले गए PCM मॉड्यूल वाली सभी फ्लाइट्स में RAT (रैम एयर टर्बाइन) की दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं. DGCA ने एयर इंडिया को निर्देश दिया कि Ram Air Turbine की फिटिंग और स्थिति को दोबारा से जांचा जाए. फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलटस ने एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों को ग्राउंड करने की मांग की थीं.

DGCA ने मांगा ये रिकॉर्ड

हाल ही में एयर इंडिया के दो बोइंग 787 विमानों में तकनीकी दिक्कतें आईं थीं, इसलिए DGCA ने यह कदम उठाया है. डीजीसीए ने अमेरिकी कंपनी Boeing से ऐसी तकनीकी घटनाओं को रोकने के उपायों पर पूरी रिपोर्ट मांगी है. DGCA ने दुनियाभर में बोइंग 787 विमानों में RAT अपने आप खुलने की सभी घटनाओं का रिकॉर्ड मांगा है. PCM मॉड्यूल बदलने के बाद सर्विस में आई तकनीकी दिक्कतों की रिपोर्ट भी मांगी गई है.

RAT के खुद खुलने की घटनाएं आई सामने

4 अक्टूबर को अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट AI-117 में लैंडिंग से पहले RAT अपने आप खुल गया था. इससे पहले 9 अक्टूबर को वियना से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI-154 में ऑटोपायलट सिस्टम फेल हो गया और फ्लाइट को दुबई डायवर्ट करना पड़ा. पीसीएम एक महत्वपूर्ण विद्युत घटक है, जो विमान की बिजली उत्पादन प्रणाली से विभिन्न ऑनबोर्ड प्रणालियों और उपकरणों में विद्युत शक्ति को भेजता और नियंत्रित करता है.

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

 

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी कॉल कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

- Advertisement -

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।