लोड हो रहा है...

रोहित गोदारा गैंग ने कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों को मारी गोली

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

टोरंटो. भारत के तमाम बड़े गैंगस्टर और अपराधियों के लिए कनाडा सेफ डेस्टिनेशन बनता हुआ नजर आ रहा हैृ। एक बार फिर कनाडा में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग गोदारा गैंग ने  करवाई है। गोदारा गैंग की तरफ से फायरिंग की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच कट्टर दुश्मनी है।

गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, ”राम राम सभी भाईयों को…मैं (महेन्दर_सरण_दिलाना) (राहुल_रिनाउ) (विक्की_फलवान), भाईयों जो ये (कनाडा) में (तेजी कहलों) पे जो गोलीबारी हुई है! वो हमने करवाई है! और इसके पेट में गोलियां लगी हैं! इससे इसको समझ आया तो ठीक नहीं तो अगली बार मार देंगे! ये हमारे दुश्मनों को पैसे फाइनेंस सपोर्ट करना, वेपन देना, कनाडा में हमारे भाईयों की मुखबरी करना और उनपे अटैक करने की प्लॉनिंग करता था! हमारे भाईयों की तरफ देखना तो दूर की बात अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा!”

‘परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा’

सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा गया है, ”मैं आपको बता दूं! इस गद्दार के चकर में आके किसी ने हमारे भाईयों की तरफ देखा या इसको किसी ने फाइनेंशियल सपोर्ट की और हमें पता लग गया! तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा! उसका विनाश ही कर देंगे! ये चेतावनी सभी भाईयों और बिजनेसमैन, बिल्डर, हवाला व्यपारी और जो भी हो! किसी ने भी मदद की तो वो हमारा दुश्मन होगा! अभी तो शुरूआत हुई है! आगे-आगे देखो होता है क्या!”

गोदारा गैंग Vs लॉरेंस गैंग

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उनके लोगों ने कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर पर हमला कर उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। हरि बॉक्सर पर हुए हमले के बाद लॉरेंस गैंग ने भी बदला देने की ठान ली है। ऐसे में गोदारा गैंग और लॉरेंस गैंग के बीच गैंगवार तय मानी जा रही है।

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।