सोमवार, जून 08 2026 | 02:57:38 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / भारत जल्दबाजी में या किसी दबाव में व्यापार समझौते नहीं करता है: पीयूष गोयल

भारत जल्दबाजी में या किसी दबाव में व्यापार समझौते नहीं करता है: पीयूष गोयल

Follow us on:

नई दिल्ली. जर्मनी के बर्लिन में आयोजित बर्लिन डायलॉग के मौके पर शुक्रवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत किसी भी ट्रेड एग्रीमेंट में जल्दीबाजी नहीं करता और न ही किसी देश के दबाव या “बंदूक की नोक” पर समझौता करता है। उनका यह बयान उन समय में महत्वपूर्ण हो गया है जब अमेरिका भारत पर रूस से क्रूड ऑयल की खरीद बंद करने का दबाव बना रहा है।

भारत ट्रेड डील में सतर्क

मंत्री ने कहा कि भारत कभी भी निर्णय इमोशन या अचानक की हुई परिस्थिति में नहीं लेता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत नए बाजारों की तलाश में है ताकि हाई टैरिफ से निपटा जा सके। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत एक लंबी अवधि वाली और उचित ट्रेड डील हासिल कर रहा है, तो गोयल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत ने कभी यह तय किया कि उसके दोस्त कौन होंगे। हमारा निर्णय केवल राष्ट्रीय हित के आधार पर होता है। अगर कोई कहता है कि आप EU के साथ दोस्त नहीं बन सकते, तो मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा। अगर कोई कहता है कि कल से आप केन्या के साथ काम नहीं कर सकते, यह भी स्वीकार्य नहीं है।

भारत की स्वतंत्र ट्रेड नीति

गोयल ने यह भी कहा कि किसी विशेष देश से किसी प्रोडक्ट की खरीद का निर्णय ग्लोबल लेवल पर लिया जाएगा और भारत अपने हित में ही निर्णय करेगा। उनके इस बयान का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि अमेरिका लगातार भारत से रूस से क्रूड ऑयल की खरीद बंद करने का दबाव बना रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि गोयल का यह बयान भारत की स्वतंत्र और रणनीतिक विदेश नीति को दर्शाता है। देश अपने आर्थिक और व्यापारिक निर्णयों में किसी भी तरह के दबाव में नहीं आता और अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखता है। भारत का यह रुख ग्लोबल ट्रेड फोरम पर उसकी मजबूत स्थिति को भी रेखांकित करता है।

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ईरान द्वारा इजरायल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में नष्ट करती इजरायली वायु रक्षा प्रणाली की रोशनी।

मिडिल ईस्ट में फिर भड़की युद्ध की चिंगारी: युद्धविराम के बाद ईरान का इजरायल पर पहला बड़ा मिसाइल हमला, ट्रंप ने नेतन्याहू को रोका

यरुशलम । सोमवार, 08 जून 2026 मध्य पूर्व (Middle East) में शांति की उम्मीदों को …