लोड हो रहा है...

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को बताया बेकसूर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर दिल्ली दंगे के आरोपित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद को बेकसूर बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘ उमर खालिद बेकसूर है। उसके साथ बहुत अन्याय हो रहा है। पीएचडी स्कालर है और किसी मापदंड में राष्ट्रद्रोही नहीं है। उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए’।

रामेश्वर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

उनके इस बयान पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा नेता व भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया और कहा कि उन्हें हिंदुस्तानियों की नहीं आतंकवादियों की चिंता है।

रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्हें (दिग्विजय को) भारत की न्यायपालिका पर भरोसा नहीं है और हमें शक है कि वह मध्य प्रदेश या भारत के नागरिक हैं या नहीं। उनका व्यवहार पाकिस्तानी जैसा लगता है और वे आतंकवादियों को आदर से संबोधित करते हैं। दिग्विजय सिंह के मन में आतंकवादियों के प्रति श्रद्धा है और उन्हें पाकिस्तान जाकर ही बस जाना चाहिए।

पहले भी समर्थन कर चुके दिग्विजय

दिग्विजय सिंह कई बार उमर खालिद का पक्ष ले चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद पर 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश रचने और भड़काने का आरोप लगाया गया था, जो नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए थे। अक्टूबर 2020 में दिल्ली पुलिस ने पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास में तोड़फोड़ और आगजनी से संबंधित एक और एफआइआर की थी। पुलिस ने दावा किया कि उसके पास अन्य आरोपियों के साथ खालिद की संलिप्तता के पर्याप्त प्रमाण हैं।

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।