लोड हो रहा है...

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी को हराकर वाम दलों ने सभी चारों सीटों पर किया कब्जा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read
नई दिल्ली. जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2025 के अंतिम नतीजे घोषित हो चुके हैं. इसमें लेफ्ट यूनिटी (AISA, SFI, DSF गठबंधन) ने शानदार जीत हासिल करते हुए सेंट्रल पैनल के चारों पदों पर क्लीन स्वीप किया है. इस चुनाव में कुल 67% मतदान हुआ था. अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा ने ABVP के विकास पटेल को 414 वोटों के बड़े अंतर से हराया. महासचिव और संयुक्त सचिव जैसे करीबी मुकाबले वाले पदों पर भी लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करके JNU में वामपंथी प्रभुत्व को एक बार फिर स्थापित कर दिया है.
ABVP एक दशक पहले मिली अपनी संयुक्त सचिव की सीट भी नहीं बचा पाई. हालांकि उसने काउंसलर सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत रखी. लेफ्ट यूनिटी की चारों पदों पर जीत सिर्फ चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि JNU की विशिष्ट वैचारिक राजनीति पर मुहर है. यह जीत ऐसे समय आई है, जब ABVP ने लगातार अपने प्रचार को राष्ट्रवाद और कैंपस व्यवस्था पर केंद्रित किया था. इसके बावजूद छात्रों ने सामाजिक न्याय, शिक्षा के निजीकरण के विरोध और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के एजेंडे को प्राथमिकता दी.
साभार : न्यूज18

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।