रविवार, अगस्त 23 2026 | 06:51:54 PM
Breaking News
Home / राज्य / दक्षिण-भारत / तेलंगाना में 1.41 करोड़ के इनामी 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

तेलंगाना में 1.41 करोड़ के इनामी 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

Follow us on:

हैदराबाद. छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना के हैदराबाद में 37 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें तेलंगाना स्टेट कमेटी के 12 कैडर, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 23 सदस्य और PLGA बटालियन नंबर 1 के 2 कैडर शामिल हैं।

स्टेट कमेटी मेंबर मुछाकी एर्रा और आजाद ने भी हथियार छोड़ दिए हैं। इनमें से कई ऐसे नक्सली हैं जिन्होंने माड़वी हिड़मा के साथ काम किया है। सभी नक्सलियों ने तेलंगाना के हैदराबाद में DGM के सामने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है।

आजाद (49), नारायण रमेश (70) समेत मुचाकी सोमड़ा (42) पर तेलंगाना पुलिस की तरफ से 20-20 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जबकि अन्य DVCM मेंबर पर 5-5 लाख और ACM पर 4-4 लाख रुपए इनाम घोषित था।

जबकि पार्टी मेंबर्स 1-1 लाख रुपए के इनामी नक्सली हैं। सभी नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 41 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सली आजाद समेत अन्य कई बड़ी मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में ज्यादातर नक्सली बस्तर के हैं।

हिंसा छोड़ने वालों की सरकार करेगी मदद- IG

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि सरकार, बस्तर पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि जो भी माओवादी हिंसा छोड़कर वापस आ रहे हैं, उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से समाज में दोबारा बसाया जाए।

हिड़मा समेत सुरक्षाबलों ने 13 नक्सली मारे

18 नवंबर को छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सितारामा राजू जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हिड़मा समेत 6 नक्सली मारे गए थे। इसमें हिड़मा की पत्नी राजे भी शामिल थी। 20 नवंबर को हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का पूवर्ती गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हिड़मा सेंट्रल कमेटी मेंबर था, जबकि उसकी पत्नी DKSZCM कैडर की थी।

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर 2 दिन में सुरक्षाबलों ने 13 नक्सली मार गिराए और 50 माओवादियों को गिरफ्तार किया। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में बुधवार सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में माओवादी नेता टेक शंकर सहित 7 नक्सली मारे गए।

साभार : दैनिक भास्कर

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय परिसीमन और लोकसभा सीटों को 543 पर स्थिर रखने के संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए।

परिसीमन विवाद: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा में 543 सीटें और 33% महिला आरक्षण बरकरार रखने की उठाई मांग

चेन्नई | शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने प्रधानमंत्री नरेंद्र …