गुरुवार, मई 07 2026 | 09:55:59 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत और बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत और बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

Follow us on:

ढाका. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की तबीयत गुरुवार रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। चिकित्सा बोर्ड के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट शहाबुद्दीन तलुकदार के अनुसार, ‘उनको (खालिदा जिया) सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई थी, ऑक्सीजन का स्तर गिर रहा था और शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ गया था।’

हालत में सुधार न होने पर खालिदा जिया को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया
बयान में कहा गया कि 80 वर्षीय खालिदा जिया को पहले नेजल कैनुला और BiPAP सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन हलात सुधार न होने के कारण उनके फेफड़ों और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को आराम देने के लिए खालिदा जिया को वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन खालिदा जिया 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती हैं। पूर्व पीएम के व्यक्तिगत चिकित्सक और बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य एजेडएम जाहिद हुसैन मीडिया को समय-समय पर उनकी हालत की जानकारी देते रहे हैं, लेकिन पहली बार चिकित्सा बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी दी गई है।

इलाज के लिए लंदन ले जाने की है योजना
गंभीर रूप से बीमार बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को चिकित्सा उपचार के लिए लंदन ले जाने की योजना है। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकी खालिदा की पहले एयर एंबुलेंस से शुक्रवार सुबह रवाना होने की उम्मीद थी। लेकिन बाद में बीएनपी ने कहा कि तकनीकी समस्याओं के कारण विमान की आगमन में देरी हुई। साथ ही लंबी दूरी के लिए अभी भी खालिदा जिया को अस्वस्थ बताया जा रहा है। एयर एंबुलेंस कतर के अमीर की ओर से उपलब्ध कराई गई है। डॉ. एजएम जाहिद हुसैन ने शनिवार को पत्रकारों को बताया था कि खालिदा जिया की लंदन यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

साभार : अमर उजाला

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

युद्ध की आग में झुलसता ईरान: क्या यह अंत की शुरुआत है?

तेहरान । सोमवार, 4 मई 2026 तेहरान से आ रही खबरें दिल दहला देने वाली …